Monday, December 1, 2014

शाहरुख-आमिर को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं Hongkong Filmmaker Wong

हांगकांग के जानेमाने फिल्मकार वोंग कार-वाई ने भविष्य में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है. उनका कहना है कि अगर उनके हाथ कोई भारतीय प्रोजेक्ट लगता है तो वह इन सुपरस्टारों के साथ काम करना चाहेंगे.
आईएफएफआई में एक विशेष साक्षात्कार के दौरान कार-वाई ने कहा मैं मानता हूं कि बॉलीवुड में मेधा की भरमार है और मैं बॉलीवुड फिल्मों का बहुत बडा प्रशंसक हूं. उन्होंने कहा बॉलीवुड फिल्में बहुत ही मजेदार होती हैं और अगर समय मिला या ऐसा कोई प्रोजेक्ट आया तो मैं शाहरुख और आमिर के साथ जरूर काम करना चाहूंगा क्योंकि मैं महसूस करता हूं कि ऐसे लोगों के साथ काम करना मेरे लिए एक अलग ही अनुभव होगा.
आपको बता दें कि चीन में नए दौर के सिनेमा के अगुवा समझे जानेवाले कार वाई को यहां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के समापन दिवस पर लाईव टाईम अचिवमेंट खिताब से नवाजा गया. उनकी नवीनतम फिल्म 'द ग्रैंडमास्टर' से इस फिल्मोत्सव का समापन होगा. कार वाई का मानना है कि उनके करियर में लाइफटाइम अचिवमेंट पुरस्कार बहुत जल्दी आया है.

No comments:

Post a Comment