Saturday, December 6, 2014

'अपने मुंह 'मिया मिट्ठू' बन रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा'

फिल्मों और संगीत की दुनिया में अपना हुनर दिखा चुकी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब निर्देशक बन चुकी हैं. इन सब कामों को अलग हटके बताते हुए प्रियंका ने कहा वह अपने रास्ते खुद बनाती हैं. प्रियंका ने कहा मैं एक आम स्टार नहीं हूं और मैं जो कुछ करती हूं वह काफी हद तक अद्वितीय होता है. उन्होंने कहा मुझे 'ओह सेलीब्रिटीज!' कहलवाने से नफरत है क्योंकि मेरा व्यक्तित्व बहुत अनोखा है और मुझे अपनी मर्जी से चीजें करना पसंद है क्योंकि मैं दूसरों के बनाए रास्ते पर नहीं चलती बल्कि अपना रास्ता खुद बनाती हूं.
भविष्य की प्लानिंग के बारे में बताते हुए प्रियंका ने कहा मैं कभी नहीं जानती थी कि मैं एक अभिनेत्री या गायिका या फिल्म निर्माता बनूंगी इसलिए मैं कब क्या करूंगी इसके बारे में कुछ नहीं कह सकती. आपनी सफलता के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा यह साल मेरे लिए बहुत ही बढिया रहा और इस साल की मेरी दोनों फिल्म 'गुंडे' और 'मैरी कॉम' को काफी सफलता मिली.
प्रिंयका ने कहा कि महिला प्रधान फिल्म 'मेरी कॉम' ने जो कमाई की है वह बहुत बड़ी कमाई है. उन्होंने कहा कि महिला प्रधान फिल्में शुरुआत में कम कमाई करती हैं और दो महीने में 50 या 60 करोड़ रुपये कमाती हैं लेकिन 'मेरी कॉम' के साथ ऐसा नहीं हुआ और यह एक बहुत बड़ा कदम है.

No comments:

Post a Comment