Tuesday, December 16, 2014

Big B को ‘International Icon of the Year’ का खिताब

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (बिग बी) को सैंसुई कलर्स स्टारडस्ट अवार्ड समारोह द्वारा 'इंटरनेशनल आइकॉन ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया है. इस समारोह में अनुभवी मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. मुंबई में आयोजित इस अवॉर्ड समारोह की मेजबानी फिल्मकार करण जौहर, अभिनेता रितेश देखमुख और अभिनेता सैफ अली खान द्वारा की गई.
इस समारोह में छोटे बजट और बढ़िया विषय वस्तु वाली फिल्मों की श्रेणी में 'क्वीन' और 'हाइवे' की धूम रही. फिल्म 'क्वीन' को ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का अवॉर्ड मिला और साथ ही अभिनेत्री कंगना रनाउत को इस फिल्म के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ के अवॉर्ड से नवाजा गया. फिल्मकार विकास बहल को 'क्वीन' के लिए और इम्तियाज अली को फिल्म 'हाइवे' के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ का अवॉर्ड मिला.
रणदीप हुड्डा को 'हाइवे' के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ का अवॉर्ड मिला जबकि अभिनेत्री आलिया भट्ट को ‘सुपरस्टार ऑफ टुमॉरो’ का अवॉर्ड मिला. 'हैप्पी न्यू ईयर' को फिल्म ‘ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला और निर्देशक फराह खान को ड्रीम निर्देशक के अवॉर्ड से नवाजा गया. इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ (थ्रिलर/एक्शन) सहित ‘स्टार ऑफ द ईयर’ मेल का अवॉर्ड भी दिया गया. ‘स्टार ऑफ द ईयर’ फिमेल अवॉर्ड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को दिया गया.

No comments:

Post a Comment