फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन द्वारा निभाए गए नंदु भीड़े के शराबीवाले किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया लेकिन अभिषेक नहीं जानते थे कि इस तरह का किरदार निभाने के बाद उन्हें ऐसे और भी किरदार करने के ऑफर मिलने लगेंगे. हाल ही में एक अल्कोहल ब्रांड ने अपने प्रोडक्ट का प्रचार करने के लिए अभिषेक से संपर्क किया लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया.
खबरों के अनुसार इसके लिए अभिषेक को 7-10 करोड़ रुपये भी ऑफर किए गए लेकिन अभिषेक ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह अल्कोहल ब्रांड का प्रचार करके युवाओं को गलत संदेश नहीं देना चाहते. इस खबर की पुष्टि करते हुए अभिषेक ने कहा मैं व्यक्तिगत तौर पर नहीं मानता कि कोई भी आय अच्छी आय है लेकिन किसी भी ब्रांड को लेने से पहले मेरा उसमें विश्वास होना बहुत जरूरी है. मैं ऐसे प्रोडक्ट का प्रचार नहीं करूंगा जिसे मैं खुद इस्तेमाल नही करता हूं और जिससे युवाओं का जीवन बर्बाद हो.

No comments:
Post a Comment