Sunday, December 14, 2014

‘3Idiot’s’ के लिए हिरानी की पहली पसंद नहीं थे आमिर

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार-निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म ‘3 इडियट्स’ को लेकर एक बहुत ही बड़ा खुलासा किया है. हिरानी का कहना है कि इस सुपरहिट फिल्म के लिए मशहूर अभिनेता आमिर खान उनकी पहली पसंद नहीं थे. इस बात का जिक्र हिरानी ने '3 इडियट्स' की शूटिंग के दौरान ही आमिर से कर दिया था. फिलहाल हिरानी और आमिर आपनी आगामी फिल्म पीके के प्रमोशन में व्यस्त हैं.
हिरानी ने कहा, 'मैं '3 इडियट्स' में नए अभिनेताओं के साथ काम करना चाहता था और इसके लिए तीन कलाकार मैंने ढूढ भी लिए थे लेकिन तीनों अकेले अभिनय के लिए तो ठीक थे लेकिन उनकी जोडियां आपस में मेल नहीं खा रही थी. इसके बाद आमिर ने मुझे फोन करके कहा कि वह इस किरदार को निभा सकते हैं.
गौरतलब है कि इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इतना ही नहीं इसने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे. हिरानी और आमिर की जोडी एकबार फिर फिल्‍म 'पीके' लेकर आ रही है. इस फिल्‍म में आमिर के अलावा अनुष्‍का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्‍त मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे. सस्‍पेंस से भरी यह फिल्म 19 दिसम्बर को रिलीज होगी. 

No comments:

Post a Comment