Tuesday, December 16, 2014

‘लिंगा’ का बिजनेस 3 दिन में ही 100 Cr. के पार

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म 'लिंगा' ने रिलीज के सिर्फ तीन दिन के अंदर ही करीब 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म को रजनीकांत के जन्मदिन यानि 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था. इसके साथ ही यह फिल्‍म सबसे तेजी से 100 करोड़ कमानेवाली फिल्‍म बन गई है. इस फिल्‍म में रजनीकांत के अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा और अनुष्‍का शेट्टी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.
इस फिल्‍म के बारे में पहले से ही कहा जा रहा था कि यह रिलीज से कई रिकॉर्ड तोड़नेवाली है. रजनीकांत ने साबित कर ही दिया कि उनके स्‍टारडम के आगे किसी की नहीं चल सकती. आपको बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 37 करोड़ की कमाई कर ली थी. सिनेमाघरों के बाहर दिखाई दी दर्शकों की भीड़ से साफ पता चलता है कि रजनीकांत की फिल्म किसी से पीछे नहीं रह सकती.
इस फिल्‍म की इतनी बड़ी सफलता से रजनीकांत का पूरा परिवार काफी खुश है. इस फिल्म को देखने के लिए खुद रजनीकांत अपनी पत्‍नी लता रंगचारी, बेटी सौंदर्या, ऐश्‍वर्या और दामाद धनुष के साथ चेन्‍नई के एक थियेटर पहुंचे थे. रजनीकांत के बेटी सौंदर्या ने बताया कि उन्हें काफी लंबे समय के बाद पिता को स्‍क्रीन पर देखना काफी अच्‍छा लगा और उन्हें यह फिल्म बहुत अच्छी लगी. 

No comments:

Post a Comment