Thursday, December 11, 2014

टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने जताई फिल्म ‘पीके’ देखने की इच्छा

टेनिस जगत के मशहूर खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म ‘पीके’ देखने की इच्छा जताई है. फेडरर ने इस फिल्म का पहला पोस्टर देखने के बाद कहा कि वह इस फिल्म को जरूर देखेंगे. इस फिल्म में आमिर ने बिहार के रहनेवाले एक युवक की भूमिका निभाई है जो कि सिर्फ भोजपुरी ही बोलता है.
सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग के दरमियां भारत आए फेडरर ने आमिर के साथ एक दोस्ताना टेनिस मैच भी खेला. उसी दौरान फेडरर ने आमिर से उनकी इस फिल्म के पोस्टर के बारे में बात की. फेडरर इस पोस्टर के पीछे की कहानी जानने के लिए बेहद ही उत्सुक नजर आएं.
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और बोमन इरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 19 दिसंबर को रिलीज होगी. 

No comments:

Post a Comment