पीएम नरेंद्र मोदी ने टाइम पत्रिका के 'पर्सन ऑफ द ईयर' का खिताब के लिए पाठकों की पहली पसंद हैं. अब तक मोदी को सबसे ज्यादा वोट मिले है. इस खबर की पुष्टि टाइम मैगजीन ने ट्वीट करके की. इस पोल में मोदी को करीब 50 लाख वोटों में से 16 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त हुए.
मोदी के बाद अमेरिका के फर्गसन शहर में अश्वेत युवक की हत्या के बाद प्रदर्शन करनेवाले प्रदर्शनकारियों को 9 फिसदी वोट मिले. इस दौड़ में मोदी ने दुनिया के कई मशहूर नेताओं और बहुचर्चित हस्तियों को पीछे छोड़ दिया. ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ की दौड़ में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तानी समाजसेवी मलाला युजुफसई और पॉप सिंगर टाइलर स्विफट समेत दुनिया की कई नामचीन हस्तियां शामिल थीं लेकिन पूरी दुनिया पर अपना जादू चलानेवाले मोदी ने यहां भी अपना जलवा बरकरार रखे हुए हैं.
दूसरी तरफ खबर यह भी है कि इस मैगजीन के एडिटोरियल पैनल ने मोदी को अपनी फाइनल लिस्ट में जगह नहीं दी थी और मैगजीन की तरफ से जारी की गई 8 फाइनलिस्ट्स की लिस्ट में नरेंद्र मोदी का नाम नहीं था. इसका मतलब है कि लोगों की पसंद के मामले में भारतीय पीएम बाकी प्रतिभागियों के काफी आगे थे लेकिन टाइम मैगजीन के एक्सपर्ट पैनल के मुताबिक मोदी को ‘पर्सन ऑफ द इयर’ बनने लायक नहीं हैं. विजेता का नाम कल घोषित किया जाएगा.


No comments:
Post a Comment