बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बंगाली बाला बिपाशा बसु से अकेले में मिलने के लिए मना कर दिया है. अरे चौंकिए मत, शाहरुख और प्रियंका नें दरअसल ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि उन्होंने बिपाशा बासु की आनेवाली फिल्म ‘अलोन’ का ट्रेलर देख लिया है जिसने उन्हें डरा दिया है. शाहरुख और प्रियंका ने जब इस फिल्म का ट्रेलर देखा तो दोनों ने ट्वीट करके बिपाशा को ढ़ेर सारी बधाई दी और कहा कि वह अब कभी भी बिपाशा बासु से अलोन यानी अकेले नहीं मिलेंगे.
शाहरूख ने ट्विटर पर लिखा बिपाशा मैं तुमसे कभी अकेले नहीं मिलूंगा, तुम्हारी फिल्म के लिए शुभकामनाएं.
वहीं प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा किसने सोचा था कि खूबसूरत हॉट बिपाशा बासु आपका सबसे डरावना ख्वाब बन जाएंगी. मैं तो इसे जरुर देखूंगी.



No comments:
Post a Comment