एक के बाद एक बीजेपी नेता इस प्रकार का बयान दे रहे हैं जिससे पीएम नरेंद्र मोदी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. वैसे तो गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ कोई न कोई विवादित बयान देते रहते हैं लेकिन एक बार फिर उन्होंने ऐसा विवादित बयान दे दिया है जिससे सभी अचंभे में पड़ गए हैं. योगी का कहना है कि 6 दिसंबर 1992 की घटना यानि बाबरी ढांचे का ढहना उनके लिए गर्व की बात है.
गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को कार सेवकों ने विवादित बाबरी ढांचा को ढहा दिया था. अब योगी का बयान ऐसे समय पर आया है जब यूपी के आगरा में मुस्लिमों के कथित धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इससे पहले योगी ने अपने एक बयान में कहा था कि आगरा में मुस्लिम परिवारों द्वारा घर वापसी में कुछ भी गलत नहीं है और वह लोग अपनी इच्छा से हवन कर रहे हैं.
योगी ने बताया कि वह अलीगढ़ में 25 दिसंबर को 'घर वापसी' कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. आपको बता दें कि यह कार्यक्रम 12-15 सालों से लगातार होता आ रहा है जिसमें हर साल दो-चार हजार लोगों की घर वापसी होती है.

No comments:
Post a Comment