बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म 'डॉली की डोली' और 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' बॉक्स ऑफिस पर टकराने जा रही हैं. यह दोनों ही फिल्म एकसाथ 23 जनवरी को रिलीज हो रही हैं. जहां एक तरफ सोनम लुटेरी दुल्हन के किरादर में सबको ठगते हुए दिखाई देंगे तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय अपने खतरनाक स्टंटस से दर्शकों को लुभाते हुए नजर आएंगे. अब यह देखना बहुत ही दिसचस्प होगी किय इन दोनों फिल्मो में से दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करत हैं.
सुनने में आया है कि फिल्म 'डॉली की डोली' को 'बेबी' से खतरा हो सकता है लेकिन इस फिल्म के निर्माता अरबाज खान का कहना है कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है. उनका कहना है कि 'बेबी' अच्छी है लेकिन दोनों ही फिल्में अलग तरह की हैं इसलिए हमें नहीं लगता कि 'डॉली की डोली' की रिलीज डेट बदलनी चाहिए.
फिल्म 'डॉली की डोली' का निर्देशक अभिषेक डोगरा ने किया है. इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा अहम भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म में सोनम एक ठग महिला का किरदार निभा रही है जो कि पुरुषों को शादी का झांसा देकर उनकी सारी संपत्ति लूट कर भाग जाती है.
वहीं फिल्म ‘बेबी’ में अक्षय अंडर कवर ऑफिसर बने हैं और इस फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है. इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडेय और अक्षय कुमार इससे पहले फिल्म 'स्पेशल-26' में साथ काम कर चुके हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में अक्षय के अलावा राणा दाग्गुबत्ति, अनुपम खेर, डैनी और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

No comments:
Post a Comment