हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से खुलने के कुछ देर बाद ही हादसे का शिकार हो गई. रविवार सुबह 8: 15 बजे हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस हावडा से नई दिल्ली के लिये रवाना हुई और इसके 15 मिनट बाद ही अगले स्टेशन लिलुआ पर ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 2 यात्री घायल हुए हैं.
इस हादसे की खबर जैसे ही रेलवे को अधिकारियों को लगी वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि लिलुआ स्टेशन के 5 नंबर लाईन से गुजरने के दौरान ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. वहीं इस हादसे के कारण हावड़ा स्टेशन के 3, 4 और 5 नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेनो का आवाजाही काफी समय के लिए ठप रही.
दूसरी तरफ हावड़ा-बर्दवान कर्ड लाईन पर भी काफी देर तक रेल यातायात बाधित रहा जबकि मेन लाईन पर करीब 45 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहने के बाद ट्रेनो का आवागमन फिर से शुरू हो गया. पूर्वा एक्सप्रेस के यात्रियों को लोकल ट्रेन के जरिए वापस हावड़ा स्टेशन लाया गया जिसके बाद एक विशेष ट्रेन का इंतजाम कर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिये रवाना कर दिया गया.

No comments:
Post a Comment