Thursday, December 11, 2014

सलमान-अक्षय भी करते हैं एक तरह की फिल्में: बिपाशा

बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बसु आजकल अपनी आगामी फिल्म 'अलोन' के प्रमोशन में काफी व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्‍च किया गया जहां पर इस फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी. इस मौके पर जब बिपाशा से पूछा गया कि आजकल वह हॉरर फिल्में ज्यादा कर रही हैं तो उनका जवाब था कि मैं ही नहीं बॉलीवुड के कई बड़े सितारे सलमान खान और अक्षय कुमार भी एक ही तरह की फिल्में करते हैं.
बिपाशा ने कहा मैं इन दिनों हॉरर फिल्‍में ज्‍यादा इसलिए कर रही हूं क्‍योंकि दर्शकों को ऐसी फिल्‍में पसंद आती है. उन्होंने कहा मुझे एक ही तरह की फिल्में करने का कोई डर नहीं है क्योंकि मुझे अच्‍छी स्क्रिप्‍ट मिलती है तो मैं उसे चुन लेती हूं और दर्शकों को मेरी फिल्‍में पसंद आए यह मेरे लिए ज्यादा मायने रखता है.
एक ही तरह की फिल्मों के बारे में बात करते हुए बिपाशा ने कहा फिल्म इंडस्ट्री में मैं ही ऐसी कलाकार नहीं हूं जो कि एक ही तरह की फिल्‍में कर रही हूं क्योंकि कई बड़े सितारे ऐसे हैं जो कि एक ही तरह की फिल्‍में बनाते हैं और दर्शकों को वह फिल्‍में पसंद आती हैं. बिपाशा ने कहा सलमान इन दिनों कई मसाला फिल्‍में कर रहे हैं और वहीं अक्षय कुमार कॉमेडी और एक्‍शन फिल्‍मों की तरफ ज्‍यादा ध्‍यान दे रहे हैं तो अजय देवगन भी एक्‍शन और स्‍टंट वाली फिल्‍में ज्‍यादा कर रहे हैं क्योंकि जो दर्शकों को पसंद आता है हम वही करना चाहते हैं.
फिल्‍म ‘अलोन’ में बिपाशा के अलावा करण सिंह ग्रोवर मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में बिपाशा दोहरी भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी जिसमें एक किरदार जिंदा लड़की के रूप में है तो दूसरी आत्‍मा के रूप में है. भूषण पटेल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होगी. 

No comments:

Post a Comment