Tuesday, December 9, 2014

मशहूर PAK लेखक सोभो ग्यानचंदानी का निधन

सोमवार को पाकिस्तान के मशहूर लेखक और वामपंथी नेता सोभो ग्यानचंदानी का 94 साल की उम्र में लरकाना में निधन हो गया. सोभो ग्यानचंदानी पाकिस्तान के पहले गैर मुस्लिम और गैर उर्दू लेखक थे जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में दिए जानेवाले ‘कमाल-ए-फन पुरस्कार’ से नवाजा गया था. वहीं पश्चिम बंगाल स्थित शांति निकेतन कालेज में पढ़ाई करने के दौरान ग्यानचंदानी को रवींद्रनाथ टैगोर ने ‘ए मैन फ्रॉम मोहन जोदड़ो’ की उपाधि से भी सम्मानित किया था.
ग्यानचंदानी ने महात्मा गांधी, मौलाना अबुल कलाम आजाद, जवाहरलाल नेहरू, रबींद्रनाथ टैगोर, गोबंद मलाही और हैदर बक्स जटोई जैसी कई हस्तियों के साथ काम किया था. देश के बंटवारे के बाद इस वामपंथी नेता से पाकिस्तान छोड़ने को कहा गया था लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने उनकी विदेश यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया था जो कि 1998 तक जारी रहा.
आपको बता दें कि सिंध प्रांत में उन्होंने कई प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और राष्ट्रवादी अभियानों में हिस्सा लिया था. ग्यानचंदानी ने 9 किताबें लिखीं जिनमें से चार उर्दू और पांच हिन्दी में हैं.

No comments:

Post a Comment