सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (बिग बी) को आज भी अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कमी खलती है. बिग बी का कहना है कि वह अपने पिता के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता सके जिसका कारण वह अपने पिता की काम को लेकर व्यस्तता बताते हैं. बिग बी ने बताया कि बड़े होने के दौरान अपने पिता के साथ उनकी बहुत ही कम बातचीत हुआ करती थी लेकिन समय के साथ उनका संबंध और मजबूत होता चला गया.
एक चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे बिग बी ने कहा मुझे खेद है कि मैं अपने पिता के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता सका क्योंकि मेरे पिता काफी व्यस्त रहा करते थे. उन्होंने कहा पिता जी की सरकारी नौकरी थी और इसके अलावा वह अन्य काम भी किया करते थे और देर से घर आया करते थे. बिग बी ने कहा हमारा संबंध काफी गंभीर था और मैं उनसे डरता था लेकिन आखिरकार समय के साथ काफी चीजें बदलीं थीं.
बिग बी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे अभिषेक के साथ बेहद दोस्ताना व्यवहार रखने का हमेशा प्रयास किया है क्योंकि जिस दिन मेरी शादी हुई मैंने उसी दिन सोच लिया था कि अगर कभी मेरा बेटा हुआ तो मैं उसके साथ हमेंशा दोस्तोंवाला व्यवहार रखूंगा. जो कि और मैंने कायम रखा. बिग बी ने यह भी कहा कि अब हम दोस्त की तरह हैं और कभी-कभी तो अपने कपड़े भी साझा करते हैं.

No comments:
Post a Comment