पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का कहना है कि भारत के खिलाफ 1999 का करगिल युद्ध पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग करने का बदला था. करगिल युद्ध के लिए जिम्मेदार माने जानेवाले परवेज मुशर्रफ का कहना है कि हम ‘जैसे को तैसा’ की नीति में यकीन रखते रहे हैं इसलिए भारत ने जैसा हमारे साथ किया उसी प्रकार हमने अपना बदला लिया.
मुशर्रफ ने कहा भारत ने पाकिस्तान को तोड़कर बांग्लादेश बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और भारत सियाचिन पर भी कब्जा करने की कोशिश में था. मुशर्रफ ने कहा अगर भारत दोस्ती का एक कदम बढ़ाता है तो पाकिस्तान दो कदम बढ़ाने के लिए हमेशा तैयार है. मुशर्रफ ने यह भी कहा मोदी सरकार के दौर में भी भारत से दोस्ती संभव है लेकिन इसके लिए भारत को पहल करने की जरुरत है.
भारत और पाकिस्तान की दोस्ती को लेकर मुशर्रफ ने कहा लोग सोचते हैं कि मैं भारत से दोस्ती नहीं चाहता लेकिन ऐसा कतई भी नहीं है क्योंकि मेरे दौर में पाकिस्तान के भारत से काफी बेहतर संबंध थे और हम कश्मीर समेत कई मुद्दों पर समाधान निकालने के बहुत ही करीब थे.

No comments:
Post a Comment