Monday, December 15, 2014

Big Boss 8: जब सलमान हुए आगबबूला !

बॉलीवुड दबंग और टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के होस्ट सलमान खान सेलिब्रिटी प्रतिभागी करिश्मा तन्ना द्वारा उनकी हंसी-ठिठोली को दिल पर लिए जाने से आगबबूला हो गए. आपको बता दें कि शो के दौरान सलमान प्रतिभागी प्रीतम सिंह को यह कहते हुए चिढ़ाते दिखे कि वह इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि करिश्मा से बात करें या न करें. सलमान की यही बात करिश्मा के दिल पर लग गई और वह रोने लगीं.
प्रीतम द्वारा रोने की वजह पूछने पर करिश्मा ने कहा कि हर वक्त मजाक अच्छा नहीं लगता. इस सबसे गुस्से में आए सलमान ने करिश्मा को कहा कि 'बिग बॉस' मनोरंजन करनेवाला शो है और अगर वह इसे पकाऊ बनाना चाहती हैं तो सब चुपचाप बैठ जाते हैं और कुछ नहीं करते.
वहीं सलमान के इस तरह आगबबूला होने के बाद करिश्मा ने सलमान से कहा कि वह उनकी वजह से नहीं बल्कि दिनभर से ही उदास थीं और उन्हें रोना आ गया. करिश्मा ने यह भी कहा कि वह अभिभूत हो गई थीं और रोने पर वह बहुत शर्मिंदा हैं.

No comments:

Post a Comment