Saturday, December 13, 2014

'लुटेरी दुल्हन' सोनम अभी नहीं सजाना चाहती अपनी 'डोली'

वैसे तो बिंदास अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्म ‘डॉली की डोली’ में एक लुटेरी दुल्हन के किरदार में नजर आनेवाली हैं लेकिन उनका अभी कोई इरादा नहीं है कि वह असल जिंदगी में भी दुल्हन बनने की तैयारी करें. सोनम का कहना है कि वह अपने ‘मिस्टर राइट’ के विचार को लेकर अभी असमंजस में हैं लेकिन फिलहाल वह अकेले ही खुश हैं.
सोनम से जब उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी शादी के लिए अभी काफी समय है. फिलहाल मैं अकेले ही खुश हूं. सोनम ने कहा मुझे लगता है कि मैं थोड़ी असमंजस में भी हूं क्योंकि मुझे नहीं पता कि मुझे कैसा जीवनसाथी चाहिए.
फिल्म ‘डॉली की डोली’ में बाते करते हुए सोनम ने कहा कि मैं इस समय हास्य फिल्मों में हाथ आजमाना चाहती हूं क्योंकि मेरा मानना है कि हास्य किरदार निभाना बहुत ही मुश्किल होता है और मुझे हास्य अभिनेत्री कहलाना बहुत अच्छा लगेगा.
आपको बता दें कि इस फिल्म में सोनम के अलावा पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी.

No comments:

Post a Comment