मशहूर भारतीय संगीतकार ए.आर रहमान एक बार फिर अकादमी पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो गए हैं. इससे पहले रहमान डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के लिए 2 ऑस्कर जीत चुके हैं. 87वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए मूल संगीत श्रेणी में संभावित 114 नामांकित लोगों की सूची में रहमान का भी नाम शामिल है और रहमान को तीसरी बार ऑस्कर के लिए नोमिनेट किया जा सकता है.
इस पुरस्कार के लिए अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज द्वारा जारी की गई सूची में रहमान की 'मिलियन डॉलर आर्म', 'द हंड्रेड फीट जर्नी' और भारतीय फिल्म 'कोच्चादैयां' शामिल हैं. इस सूची को शुक्रवार को अकादमी की वेबसाइट पर जारी किया गया है. इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए अंतिम चरण में नामांकित लोगों के नाम की घोषणा 15 जनवरी 2015 को की जाएगी और 22 जनवरी 2015 को उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा.

No comments:
Post a Comment