Saturday, December 13, 2014

9 घंटे की कैंसर सर्जरी के बाद ICU में साधना, हालत गम्भीर

हिन्दी फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा साधना कैंसर से पीडि़त हैं जिसके चलते उन्हें मुंबई के केजे सोमैया मेडिकल कॉलेज कैंपस के एशियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ ऑन्‍कोलॉजी में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उन्‍हें मुंह का कैंसर है और 9 घंटे की सर्जरी के बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती हैं.
आपको बता दें कि 73 वर्षिय इस अदाकार को इस हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनके मुंह के कैंसर की सर्जरी की गई. खबरों के अनुसार साधना का ऑपरेशन 9 घंटो तक चला लेकिन उनकी हालत अभी भी गम्भीर बताई जा रही है और वह अईसीयू में भर्ती हैं.
साधना को किसी सार्वजनिक स्‍थल पर आखिरी बार इस साल मई के महीने में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रैंप पर देखा गया था. साधना को एक बहुत ही अनुभवी और बेहतरीन अदाकार के रूप में जाना जाता है. उन्‍होंने 'आरजू', 'मेरे महबूब' और 'वो कौन थी' जैसी कई हिट फिल्‍मों में काम किया है.

No comments:

Post a Comment