Tuesday, December 16, 2014

16/12/2012 गैंगरेप की दूसरी बरसी पर D.P की नई मुहिम

देश की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर गैंगरेप कांड की आज दूसरी बरसी हैं. बरसी से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने एक अभियान शुरू किया जिसके तहत समाज के वंचित तबके की लड़कियों को शारीरिक और वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ड्राइविंग और आत्म रक्षा करने की ट्रेनिंग दी जाएगी.
दिल्ली पुलिस इन लड़कियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मेरू, ईजीकैब्स और दूसरे पंजीकृत रेडियो टैक्सी सेवा प्रदाताओं के साथ सहयोग करेगी.  पहले बैच के लिए सोमवार को उत्तर जिले में 100 लड़कियों ने दाखिला लिया. इन लड़कियों को अब कई बैचों में बांटा जाएगा और उनकी सुविधानुसार सुबह, दोपहर और शाम को उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी.
पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा कुछ ड्राइविंग स्कूलों ने लड़कियों के लिए अपनी इच्छा से गाड़ी और ट्रनिंग उपलब्ध कराने का फैसला किया है.  आरडब्ल्यूए (रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसियेशन) के प्रतिनिधियों और दूसरे सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी ट्रेनिंग के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराने पर अपनी सहमति जताई है. 

No comments:

Post a Comment