Saturday, December 6, 2014

‘किक’ के बाद अब ‘डेविल’ बनेंगे सलमान

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला बहुत ही जल्द अपनी सुपर हिट फिल्म 'किक' का सीक्वल बनाएंगे. फिल्म ‘किक’ के इस सीक्वल का ‘डेविल’ रखा गया है. आपको बता दें कि 'किक' में सलमान ने डेविल नाम का किरदार निभाया था और अब उनकी इस फिल्म का नाम ही ‘डेविल’ रख दिया गया है.
इस फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पर फिल्म 'किक' खत्म हुई थीं. हालांकि अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि इस फिल्म का निर्देशन खुद साजिद करेंगे या इसकी बागडोर वे किसी और के हाथों में सौंपेंगे. ‘किक’ की ही तरह इस फिल्म में भी सलमान खान और जैकलीन मुख्य भूमिका निभाएंगे.
आपको बता दें कि फिल्म 'किक' ने भारत में 233 करोड़ रुपये का कारोबर कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था. वैसे बॉलीवुड गलियारों में इस बात की भी चर्चा चल रही है कि फिल्म 'डेविल' की मेकिंग का काम शुरू हो गया है. वहीं इस बात की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

No comments:

Post a Comment