अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बदलापुर' को लेकर काफी उत्साहीत हैं. हो भी क्यों न पहली बार किसी फिल्म में वह गंभीर भूमिका जो निभा रहे हैं. वरुण का कहना है कि दर्शक उनका नया अवतार पसंद करेंगे और उनकी समझ पर अंगुली उठाना मूर्खता है. आपको बता दें कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'मैं तेरा हीरो' और 'हम्टी शर्मा की दुल्हनियां' जैसी फिल्मों में वरुण ने बहुत ही चंचल और मनचले युवक की भूमिका निभाईं हैं और अब वह एक गंभीर भूमिका में दिखाई देंगे.
यह फिल्म साल 2,000 पूर्व की पृष्ठभूमि पर आधिरित है जिसमें वरुण मारधाड़ और हत्याएं करते हुए नजर आएंगे. अपने इस नए अवतार के बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा हम युवाओं की समझ को बहुत ही हल्के में लेते हैं लेकिन आज के बच्चे बहुत समझदार हैं. वरुण ने कहा लोग हमसे पूछते हैं कि क्या बच्चों का फिल्में देखना ठीक है? लेकिन सच्चाई यह है कि फिल्में खबरिया चैनलों से बहुत ही बेहतर हैं जिन पर आपको हर वक्त लड़ाई और हिंसा दिखती है. वरुण ने यह भी कहा आज के बच्चे और युवा की सोच बहुत ही समझदारों वाली है.

No comments:
Post a Comment