दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत का कहना है कि फिल्म ‘लिंगा’ में अपने से कम उम्र की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म में रोमांस करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था. उनका कहना है कि इतना असहज उन्होंने कभी कैमरे के सामने नहीं किया जितना उन्होंने सोनाक्षी के साथ रोमांस करने में किया है.
रजनीकांत ने कहा सोनाक्षी के साथ रोमांस करना मेरे लिए बहुत ही चुनौतीभरा था. उन्होंने कहा जितनी घबराहट सोनाक्षी के साथ युगल गीत की शूटिंग करते समय हुई उतनी तो मुझे पहली बार कैमरे का सामना करते समय भी नहीं हुई थी. रजीनीकांत ने कहा सोनाक्षी को मैं बचपन से जानता हूं और वह मेरी बेटी के साथ ही बड़ी हुई हैं.
रजनीकांत ने यह भी कहा कि भगवान मेरे जैसे 60 साल के अभिनेताओं को जो सबसे बड़ी सजा दे सकता है, वह है युगल गीत गाना. उन्होंने कहा मुझे सोनाक्षी के साथ युगल गीत की शूटिंग करना चलती ट्रेन पर स्टंट करने से भी ज्यादा मुश्किल लगा.
केएएस रवि कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत और सोनाक्षी के अलावा अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म को रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर 12 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा जो कि रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए एक बहुत ही बड़ा तोहफा होगा.

No comments:
Post a Comment