Tuesday, December 9, 2014

बड़े पर्दे पर ओबामा-मिशेल की Love Story!

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की प्रेम कहानी पर बहुत ही जल्द एक फिल्म बनने जा रही है. इन दोनों पर बननेवाली इस फिल्म को होमग्राउन प्रोडक्शन हाउस बनाने जा रहा है. इस फिल्म में ओबामा दंपति की प्रेम कहानी के उन दिनों की झलक को दर्शाया जाएगा जब ओबामा के कहने पर मिशेल शिकागो के आर्ट इंस्टीट्यूट में आने के लिए तैयार हो गई थी और दोनों काफी देर तक एक दूसरे के साथ घूमते रहे थे. इसके बाद तीन साल तक एक दूसरे के प्रेम में रहने के बाद दोनों 3 अक्टूबर, 1992 को शादी के बंधन में बंध गए थे.
खबरों के अनुसार इस जोड़े पर बननेवाली इस फिल्म का नाम 'साउथसाइड विद यू' है जिसमें ओबामा दंपति के बीच रोमांस को दिखाया जाएगा. इसमें सबसे खास है वह दिन जब 1989 की दोपहर ओबामा मिशेल को शिकागो के साउथसाइड में पहली बार डेट पर लेकर गए थे. इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जून में शिकागो में शुरू होगी. इस फिल्म में युवा मिशेल का किरदार अभिनेत्री टीका सुमंटर निभाएंगी और वहीं युवा ओबामा का किरदार निभाने के लिए अभिनेता की तलाश की जा रही है.

No comments:

Post a Comment