Tuesday, December 16, 2014

‘शमिताभ’ के लिए अक्षरा कर रही हैं Hard Work

फिल्म ‘शमिताभ’ से हिन्दी फिल्म जगत में कदम रख रहीं नवोदित अभिनेत्री और मशहूर अभिनेता कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं. आर. बाल्‍की द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षरा के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन और फिल्म 'रांझणा' से बॉलीवुड में कदम रखनेवाले अभिनेता धनुष भी मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे.
अपनी पहली डेब्यू फिल्म को लेकर अक्षरा काफी उत्साहित हैं और अपने किरदार को जीने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रही हैं. इस फिल्म में अमिताभ का एक नया लुक दर्शकों को दिखाई देगा.
आपको बता दें कि अक्षरा एक महीने से ज्‍यादा समय के लिए दिल्‍ली में रही थीं. उन्‍होंने यहां पर थियेटर निर्देशक एन.के. शर्मा से ट्रेनिंग भी ली थी. 

No comments:

Post a Comment