Saturday, December 13, 2014

आखिर क्या है प्रियंका चोपड़ा का DDLJ Connection?

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनका शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से गहरा नाता है. उनका कहना है कि इस फिल्म के बाद से लोग उन्हें काजोल की तरह बताते थे. उनका यह भी कहना है कि यह फिल्म उनकी पसंदीदा फिल्मों में से है.
बॉलीवुड में रोमांस को परिभाषित करनेवाली इस फिल्म ने शुक्रवार को सफलतापूर्वक 1000 हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म के बारे में अपनी यादों को ताजा करते हुए प्रियंका ने कहा जब मैं छोटी थी तो मेरे आस-पास के लोग मुझे कहते थे कि मैं बिल्कुल काजोल की तरह दिखती हूं जो मेरे लिए एक बहुत बड़ा कॉम्पलिमेंट था. प्रियंका ने यह भी कहा कि ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है.
फिलहाल प्रियंका अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में प्रियंका बाजीराव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. वहीं बाजीराव के किरदार में रणवीर सिंह और मस्तानी के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी.

No comments:

Post a Comment