Tuesday, December 2, 2014

‘बदलापुर’ में वरुण निभाएंगे पिता का Role

फिल्म ‘बदलापुर’ में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन पिता की भूमिका में नजर आएंगे. वरुण धवन इन दिनों श्रीराम राघावन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. वरुण ने अपनी चॉकलेटी और चार्मिंग बॉय की इमेज से निकलकर इस फिल्म में अपना एक पिता का किरदार चुना. इसके बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा कि मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा था कि मैं यह फिल्म न करुं क्योंकि अगर मैं पिता का किरदार निभाता हूं तो मेरे करियर खत्म हो जाएगा. वरुण ने बताया कि कई लोगों ने उनसे कहा था कि यह फिल्म मुझे अपने कम उम्र के दर्शकों से दूर कर सकती है.
वरुण ने कहा कि टीवी और इंटरनेट की वजह से आजकल के बच्चे हर चीज में खुलते जा रहा हैं और उन्हें इस तरह की फिल्में देखने से सिर्फ जो चीज रोकती है वह वे खुद हैं क्योंकि वह खुद पर रोक लगाते हैं. वरुण ने कहा इस फिल्म के बारें में मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकत लेकिन इस रेवेंज ड्रामा में मेरा किरदार एक ऐड एजेंसी में काम करनेवाले आदमी कि है जिसका एक आम परिवार होता है. वरुण ने कहा कि मेरे किरदार को 18 साल से लेकर 40 साल तक की उम्र का दिखाया जाएगा और किसी फिल्म में पहली बार में एक पिता की भूमिका निभाऊंगा.
इरोज इंटरनेशनल कंपनी और मैडोक फिल्म्स प्रोडक्शन साथ मिलकर फिल्‍म 'बदलापुर' का निर्माण कर रही हैं. दोनों ने इससे पहले 'लव आज कल', 'एजेंट विनोद', 'कोकटेल' और 'गो गोवा गोन' जैसी फिल्मी मिलकर बनाई है. इस फिल्‍म में वरुण के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, हुमा कुरैशी, यामी गौतम और विनय पाठक भी नजर आएंगे. यह फिल्म  22 फरवरी, 2015 को रिलीज होगी.

No comments:

Post a Comment