Tuesday, December 16, 2014

Hackers ने चुराई ‘जेम्स बॉन्ड’ की अगली पटकथा

इसी महीने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के कंप्यूटर नेटवर्क में घुसने में सफल हुए हैकर्स द्वारा की गई चोरी में ‘जेम्स बांड’ की आगामी फिल्म की पटकथा भी शामिल है. इस खबर की पुष्टि एक फिल्म निर्माण कंपनी द्वारा की गई है. खबरों के अनुसार यह पटकथा सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म 'जेम्स बॉन्ड' की है. ‘जेम्स बांड’ शृंखला की 24वीं कड़ी में एक बार फिर डेनियल क्रैग जेम्स बांड की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.
फिलहाल इस फिल्म के नाम को लेकर कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट कंपनी ने चिंता जाहिर की है कि हैकर फिल्म की कहानी सार्वजनिक कर सकते हैं. हालांकि इसे रोकने के लिए हर तरह के संभव प्रयास किए जा रहे हैं. 

No comments:

Post a Comment