आजकल अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ के प्रमोशन को लकेर काफी व्यस्त हैं. प्रमोशन के दौरान जब अनुष्का से पूछा गया कि इस फिल्म को लेकर विराट कोहली का क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि विराट को यह फिल्म बहुत अच्छी लगी है. इस मौके पर 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान भी अनुष्का की खिंचाई करने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने कहा कि मैं आपको बताऊंगा कि विराट ने क्या कहा.
आमिर ने बताया कि विराट ने कहा कि उन्हें 'पीके' '3 इडियट्स' से भी ज़्यादा अच्छी लगी. यह जवाब सुनकर इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने भी अनुष्का को छेड़ते हुए कहा कि विराट ने यह भी कहा कि अनुष्का उनकी वर्ल्डकप की जीत हैं.
गौरतलब है कि काफी लंबे समय से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने रिश्तों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पीके' में आमिर और अनुष्का के अलावा संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 19 दिसम्बर को रिलीज होगी.

No comments:
Post a Comment