जिस नाम को लेकर लोगों के मन में जिज्ञासा थी आखिरकार वह अब खत्म हो गई हैं. सभी यह जानना चाहते थे कि आखिर फिल्म ‘पीके’ का नाम ‘पीके’ कैसे पड़ा? इस नाम को लेकर पहले यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि आमिर इस फिल्म में एक एलियन का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम पीके है लेकिन यह गलत है. दरअसल फिल्म में आमिर का नाम पुनमिया कौशल है जिसका शॉर्ट फॉम है पीके.
आमिर को इस प्रकार का नाम निर्देशक राजकुमार हीरानी के दिमाग की उपज है. आमिर ही नहीं इस फिल्म में अनुष्का का नाम भी कम रोचक नहीं है और उनका नाम फिल्म में जगत जननी है. यह पहली बार नहीं है जब हिरानी ने अपनी किसी फिल्म में किरदार का नाम कुछ हटकर रखा है. इससे पहले भी हिरानी राजू, रैंचो, सर्किट, फुनसुख बांगड़ू, रणछोड़दास चांचड़ और चतुर जैसे रोचक नाम दे चुके हैं.

No comments:
Post a Comment