Friday, December 12, 2014

अजय ने खुद को बताया PM मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक

बॉलीवुड के ‘एक्शन जैकसन’ अजय देवगन ने खुद को पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हैं. एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम पहुंचे अजय ने कहा मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं क्योंकि वह जिस तरह से अपने काम को लेकर फोकस्‍ड हैं वह अपने आप में बेहद ही काबिल-ए-तारीफ है. मोदी जी ने इतने कम समय में बहुत ही अच्छे काम करके दिखाए हैं और उनके आने से देश के विकास को लेकर एक नई उम्मीद जगी है.
हाल ही अजय की फिल्म ‘एक्शन जैकसन’ रिलीज हुई है जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करके नहीं दिखा पाई. इस फिल्म का निर्देशन जानेमाने निर्देशक-कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने किया था. इस फिल्म में अजय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम, मानस्वी मामगई और कुणाल रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं. 

No comments:

Post a Comment