गैरकानूनी ढंग से हथियार रखने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है और वह इस समय पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं. इस अवधि के दौरान संजय कई बार पैरोल पर छुट्टियां बिताने के लिए बाहर आ चुके हैं और उनके ऐसा करने पर उन्हें और प्रशासन पर सवाल भी उठे थे. ऐसे में संजय एक बार फिर से पैरोल पर 14 दिन की छुट्टि मांग रहे है.
जेल प्रशासन के अनुसार उन्हें संजय की छुट्टी का आवेदन मिल गया है लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. कुछ समय पहले ही सजंय ने करीब एक महीने की छुट्टी ली थी और ऐसे में एक साल पूरे करने के बाद ही उन्हें फिर से छुट्टी मिल सकती है फिलहाल संजय छुट्टी लिए अभी एक साल पूरा नहीं हुआ है. ऐसे में संजय को छुट्टी मिलना थोड़ा मुश्किल नजर रहा है लेकिन संजय ने छुट्टी किस वजह से मांगी है फिलहाल इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

No comments:
Post a Comment