Thursday, December 4, 2014

पूजा बेदी की बेटी और रामानंद सागर की प्रपौत्री के बीच पब में झगड़ा

अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी और दिवंगत निर्देशक रामानंद सागर का प्रपौत्री के बीच शुक्रवार को मुंबई के लोवर परेल इलाके स्थित ट्राइस्ट पब में झगड़ा हो गया और यह झगड़ा इतना बढ गया कि दोनों के इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करानी पड़ी. जिस समय यह झगड़ा हुआ उस समय पूजा की बेटी आलिया अपने कुछ दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थीं और वहीं रामानंद सागर की प्रपौत्री साक्षी अपनी मां मीनाक्षी और एक दोस्त के साथ वहां मौजूद थी.
सोमवार को साक्षी की मां मीनाक्षी ने ओशिवरा पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया है कि आलिया और उसके मित्रों ने कथित तौर पर नशे की हालत में उनकी बेटी पर हमला किया. इस बारे में जब मीनाक्षी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला अब कोर्ट में है और इस बारे में वह ज्यादा बात नहीं कर सकतीं.
दूसरी तरफ पूजा ने वर्सोवा थाने में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पब में बहस होने के बाद मीनाक्षी और उनकी बेटी साक्षी ने उनकी बेटी आलिया और उनके मित्रों के साथ गाली गलौज की, उन्हें धमकाया और अश्लील भी इशारे किए.
पूजा ने कहा, 'मैंने मीनाक्षी सागर और उनकी बेटी साक्षी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है कि उन्होंने मेरी बेटी आलिया को प्रताड़ित किया, डराया, धमकाया और एसएमएस, टेलिफोन और सोशल मीडिया पर आलिया, मुझे, मेरी दिवंगत मां (प्रोमिता बेदी) और मेरे पूर्व पति (फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला) के बारे में अपमानजनक बातें कहीं.'

No comments:

Post a Comment