Monday, December 15, 2014

'K3G' के 13 साल पूरे, आज भी झेल रही कानूनी कार्रवाई


बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर की 2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' ने 13 साल पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म ने बेशक करण की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' जैसी सफलता न प्राप्त की हो लेकिन करण आज भी इस फिल्म को अपने दिल के काफी करीब मानते हैं. इतना ही नहीं इस फिल्म पर जब से लेकर अब तक एक मामला अदालत में चल रहा है.
इस फिल्म के 13 साल पूरे होने पर करण ने ट्विटर पर लिखा, 'के3जी' को 13 साल हो गए हैं. यह पुराने में जीने और फिल्मों से प्यार करने जैसा है.
हाल ही में करण ने खुलासा किया कि वह इस फिल्म को लेकर अभी भी अदालत में एक मुकदमा लड़ रहे हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म में राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगा था जिसे लेकर करण आज भी अदालत के चक्कर लगा रहे हैं.
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसी बड़ी हस्तियों ने शानदार अभिनय किया था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करके नहीं दिखा पाई थी. 

No comments:

Post a Comment