Sunday, December 14, 2014

रसायन से भरे टैंकर की ट्रक से टक्कर, 10 की मौत

शनिवार रात करीब 10 बजे दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस-वे पर चंदवाजी से तीन किलोमीटर दूर बीलपुर में सेवड़ माता मंदिर के पास रसायन से भरे एक टैंकर की ट्रक से टक्कर हो गई जिसके कारण बलास्ट हो गया और आग लग गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हो गए हैं जिनका निम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जबर्दस्त धमाके हुआ और चारों तरफ आग फैल गई. इस धमाके और आग की लपटों ने वहां से गुजर रहे वाहनों और आसपास के घरों और ढाबों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे आसपास के मकान और दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में सभी घायलों को समीप के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों की शिनाख्त करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं. इसकी चपेट में आए वाहनों के अंदर बैठे लोगों को बचाव का मौका तक नहीं मिला और जब तक वहां कोई सहायता पहुंच पाती तब तक 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.
इस हादसे के बाद मार्ग को बंद कर दिया गया जिससे दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई. टैंकर में लगातार धमाकों के कारण आपदाकर्मी, दमकल और पुलिसकर्मी 1 घंटे तक आग के नजदीक नहीं जा पाए और आग पर 2 घंटे बाद काबू पाया जा सका. 

No comments:

Post a Comment