फिल्म निर्देशक भूषण पटेल द्वारा निर्देशित फिल्म 'अलोन' बहुत जल्द सिनेमाघरों में दर्शकों को डराने आ रही है. यह एक भुतहा फिल्म है. इस फिल्म को लेकर भूषण का कहना है कि यह पूरी तरह से थाइलैंड की फिल्म 'अलोन' की नकल नहीं है और इसमें भारतीय दर्शकों के हिसाब से बदलाव किए गए है. इस फिल्म में बिपाशा के अलावा टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होगी.
एक कार्यक्रम के दौरान भूषण ने कहा कि हमने इस फिल्म की कहानी थाइलैंड में इसी नाम से बनी फिल्म से ली है लेकिन इसमें भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर बदलाव भी किए गए हैं. उन्होंने कहा इस फिल्म और थाई भाषा की फिल्म की कथा परिकल्पना समान है लेकिन मैंने अपनी फिल्म में काफी बदलाव किए हैं जो कि मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को बहुत पसंद आएंगे.
भूषण ने यह भी कहा कि जब आप इस फिल्म को देखेंगे और इसकी तुलना थाई फिल्म से करेंगे तो आपको इसका पता चल जाएगा कि इसमें क्या नया है.

No comments:
Post a Comment