Thursday, December 11, 2014

रिश्ते की सफलता प्रमाणपत्र पर नहीं करती निर्भर: पूजा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट ने 11 साल के अपने शादी के रिश्ते को तोड़ दिया है और अब वह अपने पति मनीष मखीजा से अलग हो चुकी हैं. इस बात की घोषणा करने के बाद पूजा ने कहा है कि किसी रिश्ते की सफलता किसी प्रमाणपत्र पर नहीं निर्भर करती.
पूजा ने ट्वीटर पर लिखा मैंने अपनी शर्तो पर जिंदगी जीने और घुट-घटकर न जीने का फैसला किया है. शादियां और रिश्ते प्रमाणपत्र से न तो बनते हैं और न ही टूटते हैं.
पति से अलग होने की घोषणा पूजा ने ट्वीटर के माध्यम से की थी. इस बारे में उन्होंने ट्विटर पर लिखा था जिन्हें फर्क पड़ता है और विशेषकर जिन्हें फर्क नहीं पड़ता मैं उन्हें बता दूं कि मैंने और मेरे पति मुन्ना ने 11 साल तक वैवाहिक जीवन में साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला लिया है. 

No comments:

Post a Comment