Saturday, December 13, 2014

फर्जी ईमेल अकाउंट से परेशान ऋतिक पहुंचे थाने

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के नाम से किसी अज्ञात शख्स ने फर्जी ईमेल अकाउंट बना लिया है जिसके खिलाफ ऋतिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ऋतिक ने उस शख्स पर आरोप लगाए हैं कि वह उनके प्रशंसकों और फिल्म उद्योग के लोगों को गुमराह कर रहा है. इस बारे में ऋतिक ने पुलिस से लिखित अनुरोध किया है कि वह इस मामले को गम्भीरता से लें और इस फर्जी ईमेल अकाउंट को तुरंत बंद करवाकर उस शख्स पर कड़ी कार्रवाई करें.
मुंबई पुलिस के आयुक्त राकेश मारिया को चार पन्नों का एक पत्र भेजकर ऋतिक ने शिकायत की है कि किसी ने एचरौशनएटइमेलडाटकाम के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया है जिसे देखकर ऋतिक के प्रशंसकों को लगता है कि यह उनका अकाउंट है. राकेश मारिया ने बताया कि वह ऋतिक द्वारा की गई शिकायत की जांच कर रहे हैं.
वहीं इस मामले पर ऋतिक के वकील ने कहा हमने मारिया जी से शिकायत की है और हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है. मुझे विश्वास है कि आरोपी पर तत्काल मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और फर्जी अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा. 

No comments:

Post a Comment