Tuesday, December 9, 2014

मीडिया पर बरसीं ‘मकड़ी’ स्टार श्वेता बासु

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मशहूर रही अभिनेत्री श्वेता बासु प्रसाद मीडिया पर सेक्स रैकेट मामले में गलत तरीके से नाम घसीटने का आरोप लगाते हुए खूब बरसीं. सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद श्वेता को 59 दिनों के लिए सुधार गृह भेज दिया गया था. उनपर इस रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया गया था.       
अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक खुले खत में श्वेता ने कहा कि मीडिया में जिस तरीके से इस मामले को पेश किया गया उससे वह बहुत दुखी हैं. उन्होंने खत में लिखा कि वह इस पूरे मामले को भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं. 
आपको बता दें कि 5 दिसंबर को हैदराबाद के नामपल्ली की मेट्रोपॉलिटन सत्र अदालत ने इस मामले में श्वेता बासु को क्लीन चिट दे दी है. अदालत ने श्वेता के खिलाफ लगे आरोपों को वापस ले लिया और निचली अदालत द्वारा उनके खिलाफ दिए गए आदेश पर रोक लगा दी है. 

No comments:

Post a Comment