जानेमानी अभिनेत्री और मशहूर अभिनेता कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन अब युवाओं को एड्स के प्रति जागरुक करने की तैयारी कर रही हैं. श्रुति हासन ने एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए "टीच एड्स" नामक एक ऑनलाइन अभियान की वीडियो के गीत में अपनी आवाज दी है. इस अभियान की बहुत ही जल्द यूट्यूब के जरिए शुरुआत की जाएगी.
आपको बता दें कि श्रुति ने गाने के लिए अपनी आवाज तीन भाषाओं में दी है. इस अभियान में बातचीत के अंदाज में एड्स के सभी पहलुओं के बारे में बताया गया है और यह वीडियो अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में उपलब्ध होगा. श्रुति युवाओं की आदर्श हैं इसलिए इस अभियान से जुड़ने और वीडियो में अपनी आवाज देने के बारे में बात करते हुए श्रुति ने कहा कि युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक होना ही चाहिए. इतना ही नहीं श्रुति ने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में अपनी फिल्मों में व्यस्त रहने के बावजूद "टीच एड्स" अभियान के लिए समय निकाला है.

No comments:
Post a Comment