फिल्म ‘दिलवाले दुलहनियां ले जाएंगे’ ने आज मुंबई स्थित मराठा मंदिर में 1000 हफ्ते पूरे कर लिए हैं. शाहरुख खान और काजोल स्टारर यह एक रोमांटिक फिल्म है. करण जौहर की यह फिल्म फिल्मों के शौकीनों के लिए कई मायनों में खास है क्योंकि इस फिल्म ने बॉलीवुड में फिल्मों का एक नया ट्रेंड शुरू किया था. इस फिल्म ने शाहरुख को रोमांटिक फिल्मों का बाहशाह बनाया तो वहीं काजोल और शाहरुख की जोड़ी फिल्म जगत में सबकी पसंदीदा जोड़ी बन गई.
इस फिल्म के कई डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं. इतना ही नहीं इसके नए ट्रेलर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसे यू-ट्यूब पर अब तक कई लाख हिट्स मिल चुके हैं.
यशराज फिल्म्स ने 1000वां हफ्ता सेलिब्रेट करने के लिए कई प्लान बनाए हैं. अब देखना होगा कि फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा शाहरुख खान और काजोल के साथ मिलकर कैसा जश्न मनाते हैं.

No comments:
Post a Comment