Saturday, December 13, 2014

‘चलती का नाम गाड़ी’ की सवारी नहीं करेंगे शाहरुख

जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी 1958 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ का रिमेक बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख को अशोक कुमार और अर्जुन कपूर को किशोर कुमार के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन इसके लिए शाहरुख ने मना कर दिया है. इसकी वजह उनकी दूसरी फिल्मों को लेकर व्यस्तता को बताया जा रहा है.
खबरों के अनुसार शाहरुख फिलहाल 2 फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं जिनमें पहली है ‘फैन’ और दूसरी है ‘रईस’. इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की भी एक फिल्म का हिस्सा हैं जिसका टाइटल अभी तय नहीं किया गया है. इसलिए शाहरुख के पास अभी समय नहीं है कि वह किसी और फिल्म को भी साइन करें. फिलहाल शाहरुख फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. 

No comments:

Post a Comment