रविवार को बॉलीवुड सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान का 72वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया. सलमा के जन्मदिन पर सलमान ने परिवारवालों, करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक बहुत ही शानदार पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी का आयोजन अर्पिता के नए घर पर किया गया. इस पार्टी में खान परिवार के सभी लोग दिखाई दिए और सलमान मां सलमा, हेलन और पापा सलीम खान के साथ बहुत खुश नजर आए. इस पार्टी में अमृता अरोड़ा पति शकील लड़क के साथ पहुंची. इस पार्टी में सभी ने जमकल धमाल किया और सभी काफी खुश दिखाई दिए.

No comments:
Post a Comment