बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा की सुपरहिट फिल्म ‘खूबसूरत’ का रिमेक बनाया जा चुका है जिसमें अभिनेत्री सोनम कपूर ने रेखा का किरदार निभाया था. अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि रेखा की फिल्म ‘खून भरी मांग’ का भी रिमेक बनने जा रहा है जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रेखा वाली भूमिका निभा सकती हैं.
सुनने में आया है कि इस फिल्म की रिमेक के लिए दीपिका से संपर्क किया गया है. दीपिका ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट में काफी दिलचस्पी दिखाई है.
गौरतलब है कि साल 1988 में रिलीज हुई राकेश रौशन निर्मित-निर्देशित फिल्म ‘खून भरी मांग’ में रेखा के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, कबीर बेदी, सोनू वालिया और राकेश रौशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए रेखा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

No comments:
Post a Comment