बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल का कहना है कि वह बहुत ही खुशकिस्मत हैं कि उन्हें यश चोपडा जैसे अच्छे फिल्म निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिला जिन्होंने कभी भी अभिनेत्रियों को वजन कम करने को नहीं कहा. आपको बता दें कि आज के समय में बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के स्लिम दिखने का चलन है.
यशराज फाउंडेशन की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 1000 हफ्ते पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंती काजोल ने कहा यश जी एकमात्र निर्देशक थे जिन्होंने कभी भी अपनी अभिनेत्रियों से वजन कम करने को नहीं कहा लेकिन आजकल अभिनेत्रियों से ऐसा कहा जाता है. काजोल ने यह भी कहा कोई भी फिल्म करते वक्त हर कोई अपने वजन और खान-पान को लेकर काफी सतर्क रहता है लेकिन मैंने जब भी यश जी के साथ काम किया उन्होंने हमेशा ही यह सुनिश्चित किया कि हम उचित तरीके से खाना खा रहे हैं या नहीं.
गौरतलब है कि शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हानियां ले जायेंगे' ने मराठा मंदिर में अपना 1000वां सप्ताह पूरा कर लिया. वहीं 1000 हफ्ते पूरे होने के उपलक्ष्य में फिल्म का ट्रेलर यशराज फिल्म्स् ने दर्शकों को तोहफे के रूप में दिया है जिसे यू-ट्यूब पर अभी तक कई लाख हिट्स मिल चुके हैं. फिल्म में राज मल्होत्रा (शाहरुख) और सिमरन (काजोल) की रोमांटिक कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. वहीं यह फिल्म भारतीय सिनेमा में सबसे लंबे समय तक प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनानेवाली फिल्म बन गई है.

No comments:
Post a Comment