Saturday, December 13, 2014

Yes..अनुष्का को दिया था Flying Kiss: विराट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपने रिश्तों को खुलकर कबूल कर लिया है. विराट ने कहा कि हैदराबाद वन-डे के दौरान उन्होंने जो फ्लाइंग किस दिया था वह दर्शकों के बीच बैठी उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का के लिए ही था.
आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए वन-डे मैच में विराट ने 53 रनों की पारी खेली थी. यह मैच देखने के लिए अनुष्का भी स्टेडियम में मौजूद थीं. इस मैच के दौरान जैसी की विराट के 50 रन पूरे हुए तो उन्होंने अपना हेलमेट निकाला और बैट को चूमते हुए दर्शकों की ओर ईशारा करते हुए फ्लाइंग किस दिया था और वहां खड़ी अनुष्का ने विराट के खेल की सराहना भी की थी. 

No comments:

Post a Comment