Friday, December 12, 2014

6 साल साथ बिताने के बाद अलग हुए फ्रीडा-देव

ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारतीय मूल की हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो और उनके बॉयफ्रेंड देव पटेल 6 साल रिलेशनशिप में साथ रहने के बाद अलग हो गए हैं. खबरों के अनुसार 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में एक साथ काम कर चुकी यह रियल लाइफ जोड़ी अब अलग हो चुकी है.
वहीं यह भी सुनने में आया है कि फ्रीडा ने अक्टूबर में अपना 30वां जन्मदिन देव के साथ नहीं मनाया था जबकि इस बार वह अपने जन्मदिन पर भारतीय बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ नजर आईं थी. फ्रीडा के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि वह अब सिंगल और हैप्पी हैं और वह खुद को फिर से मजबूत कर रही हैं.
आपको बता दें कि फ्रीडा और देव की मुलाकात 2008 में डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के सेट पर हुई थी. इस फिल्म में दोनों ने मुख्य भूमिका निभाई थी. देव के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले फ्रीडा पूर्व पत्रकार रोहन आंटाओ को भी डेट कर चुकी हैं और जनवरी 2009 में दोनों अलग हो गए थे.

No comments:

Post a Comment