Saturday, December 6, 2014

‘एक्शन जैक्सन’ ने पहले दिन कमाए 14 Cr.!

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘एक्‍शन जैक्सन’ ने रिलीज के पहले दिन ही कुछ अच्छा कारोबार नहीं किया हैं. अभी तक आए आकंड़ों के अनुसार इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 14 करोड़ रुपए के करीब कारोबार किया है. वैसे इतनी अच्छी स्टारकास्ट को देखते हुए इसे बहुत अच्छी ओप‌निंग नहीं कहा जा सकता है और वो भी तब जब अजय की पिछली फिल्मों ने बड़े पर्दे पर काफी अच्छी ओपनिंग की थी.
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स के साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में प्रमुखता के साथ रिलीज किया गया था. फिल्म में एक्‍शन और कॉमेडी की पर्याप्त खुराक है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म 40 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है. इस फिल्म के साथ कोई और बड़ी फिल्म न होने का लाभ भी इसे मिल सकता है.
इस फिल्म में अजय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम, मानस्वी मामगई और कुणाल रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म के गानों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment