Sunday, December 14, 2014

छेड़खानी करनेवालों को लिपस्टिक देगी 220 वोल्ट का झटका!

शिव की नगरी यानी काशी में एक टेलेंटिड कंप्यूटर साइंस की छात्रा ने एक बहुत ही दिलचस्प और बेहतरीन अविष्कार किया है. इस आविष्कार का प्रयोग करने से देश की महिलाएं सुरक्षित रहेंगी. काशी में रहनेवाले पान विक्रेता राम चौरसिया की बेटी रोमा ने एक विशेष प्रकार की लिपस्टिक बनाई है. यह लिपस्टिक न केवल खूबसूरती में चार चांद लगाएगी बल्कि छेड़खानी करनेवालों को सबक भी सिखाएगी. रोमा ने लिपस्टिक में एक सेटी डिवाइस लगाया है जिससे छेड़खानी करनेवालों को 220 वोल्ट का झटका मिलेगा.
रोमा के अनुसार इसमें लगा ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर भी मददगार है जिससे मनचलों की लोकेशन का पता भी आसानी से लगाया जा सकेगा. रोमा ने बताया अगर कोई बदमाश किसी महिला को छेड़ता है, तो ऐसे में मेकअप किट से लिपस्टिक निकालकर पीड़िताएं उसमें लगा बटन दबाएंगी और जैसे ही वह लिपस्टिक को बदमाश के शरीर से टच करेंगी तो बदमाश को 220 वोल्ट का जोरदार करंट का झटका लगेगा.
रोमा ने बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम को सॉफ्टवेयर के जरिए छोटे से किट में फिट किया गया है जिसमें इसमें एक स्विच है जो कि बाहर से दिखाई नहीं देगा. रोमा ने बताया कि लिपस्टिक सेटी डिवाइस बहुत ही साधारण तकनीक से बनाया गया है. पीएफ सर्किट वोल्टेज को स्टोर करनेवाले सर्किट में गैस लाइटर से चार्ज कर करंट इकट्ठा किया जाता है और फिर बटन दबाते ही डीसी से एसी सर्किट के जरिए 220 वोल्ट का करंट गुजरता है जिससे सामने वाले के शरीर पर स्पर्श करते ही जोरदार करंट लगता है.

No comments:

Post a Comment